ऑस्ट्रेलिया से आया दूल्हा, शादी के बाद दगा देकर भागा; पुलिस ने दर्ज की शिकायत
ऑनलाइन लव स्टोरी उत्तर प्रदेश की लड़की को भारी पड़ गई. बात है कोरोना महामारी के समय की. साल 2020 में जब लॉकडाउन लगा तो अयोध्या निवासी ज्योति शुक्ला समय बिताने के लिए लुडो खेलने लगी. ज्योति जो कि पेशे से संविदा स्वास्थ्य कर्मी है, ऑनलाइन लुडो खेलते उसकी दोस्ती सिम्मी नामक लड़की से हुई. दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती हो गई. इसके कुछ समय बाद ज्योति को मैसेज आया कि सिम्मी की मौत हो गई है.
सिम्मी की आईडी चला रहे लड़के ने कहा कि मेरा नाम अनिकेत शर्मा है. सिम्मी की ID अब मैं ही चलाऊंगा. इसके बाद ज्योति की अनिकेत से दोस्ती हो गई. दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए. ज्योति का आरोप है कि अनिकेत ने एक दिन अचानक उसे प्रपोज कर दिया. कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं. ज्योति भी उसे पसंद करती ही थी. फिर उसने कहा कि मैं पहले तुम्हारे घर-परिवार के बारे में जानना चाहती हूं.
अनिकेत ने बताया- मैं पंजाब के नवांशहर स्थित मोहन नगर का रहने वाला हूं. अनिकेत ने ज्योति को भरोसे में लिया और वो भी शादी के लिए राजी हो गई. इसके बाद अनिकेत उससे मिलने आया. वहां 6 मई 2023 को दोनों ने पार्वती मैरिज लॉन में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. ज्योति के परिवार वाले इस शादी में मौजूद रहे. लेकिन अनिकेत के परिवार वाले इस शादी में नहीं आई. अनिकेत ने कहा- मैं ऑस्ट्रेलिया में जॉब करता हूं. बाद में तुमको ससुराल लेकर चलूंगा.
शादी के बाद दोनों 7 मई 2023 को दोनों अयोध्या धाम रामायण होटल में रुके. फिर अगले दिन यानि 8 मई 2023 को दोनों को अयोध्या जनपद के ही रॉयल हेरीटेज होटल में रुके. फिर तीसरे दिन यानी 9 मई 2023 को अनिकेत ने ज्योति को बताया कि उसे ऑफिस के जरूरी काम से ऑस्ट्रेलिया जाना होगा. वो फिर उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल गया. अनिकेत के ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद उसकी ज्योति से बातचीत होती रही. लेकिन कुछ दिन बाद ज्योति भी अनिकेत के पास आने की जिद करने लगी. लेकिन अनिकेत ज्योति कि इस बात को इग्नोर करता रहा, जिसको लेकर अक्सर ज्योति और अनिकेत में फोन पर ही बात विवाद चलता रहा.
पांच लाख मांगने लगा था अनिकेत
ज्योति ने पुलिस को बताया कि इस दौरान अनिकेत ने उससे 5 लाख रूपये की मांग भी की. पैसे ना देने पर अनिकेत ज्योति को साथ रखना को तैयार नहीं हुआ. ये सिलसिला 4 महीने तक चला. 19 सितंबर 2023 को ज्योति टूरिस्ट वीजा के लेकर अनिकेत के ऑस्ट्रेलिया के बताए गए पते पर पहुंच गई. फिर यहीं से अनिकेत के झूठ का भंडा फूट गया. ज्योति जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो उसे पता चला अनिकेत पहले से ही शादीशुदा है और उसके मां-बाप पंजाब में रहते हैं.
पहली बीवी ने कहा- हमारा तलाक हो गया
यही नहीं, अनिकेत अपने परिवार और मां-बाप से मिलने अक्सर पंजाब आता जाता भी है. ज्योति का आरोप है कि जब उसने अनिकेत की शिकायत करने के लिए उसके मां-बाप को फोन किया तो वो उससे गाली-गलौज करने लगे. ज्योति ने फिर अनिकेत के घर पंजाब जाकर टूटते रिश्ते को आखरी सहारा देने की कोशिश की, जहां पर अनिकेत के घर वाले ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज कर उसे वहां से भगा दिया. ज्योति ने अनिकेत और उसके परिवार के विरुद्ध जब कानूनी कार्रवाई की बात की तब अनिकेत और उसकी पहली पत्नी किटी शर्मा ने आपसी सहमति से एक फर्जी तलाक नामा पेपर पंजाबी भाषा में लिखित रूप से दिखाया. बोली- हम दोनों का तलाक हो गया है. तुम कोई कानूनी कारवाही मत करो.
ऑस्ट्रेलिया में अनिकेत ने ज्योति को दिया टॉर्चर
किटी की बात पर विश्वास कर ज्योति, अनिकेत के साथ वापस ऑस्ट्रेलिया चली गई. आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर अनिकेत ने ज्योति का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया. अनिकेत ऑस्ट्रेलिया में हर रोज ज्योति को मारता पीटता था और उसे कमरे में कैद कर रखा था. ऑस्ट्रेलिया से लौटकर ज्योति ने अयोध्या पुलिस को बताई आपबीती. अयोध्या पुलिस ने अनिकेत के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और 420 समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार