दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़, अब तक 3 शव बरामद
रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। अब तक 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मौके से 3 शव और इंसास राइफल बरामद की गई है। नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कोर एरिया की घेराबंदी कर दी है। इस ऑपरेशन में करीब 500 जवान शामिल हैं। सुबह 8 बजे से फायरिंग जारी है।
इंद्रावती नदी के उस पार ऑपरेशन
पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के उस पार बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। 25 मार्च की सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक फोर्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
दोनों तरफ से फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंगल में पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से लगातार गोलियां चल रही हैं। खबर है कि जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। मुठभेड़ के बारे में पूरी जानकारी कुछ देर बाद पता चलेगी। लेकिन माना जा रहा है कि फोर्स ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है, जिसके चलते कई नक्सली मारे जा सकते हैं।
नक्सलियों को हो सकता है भारी नुकसान
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार है। यह मुठभेड़ ऐसे समय हो रही है, जब बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुठभेड़ से नक्सलियों को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।
इसी इलाके में 30 नक्सली हुए थे ढेर
चार दिन पहले इसी इलाके में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए। यह नक्सलियों के लिए उनके TCOC (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) महीने का सबसे बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला हाल ही में सरेंडर करने वाले नक्सली दिनेश मोडियाम द्वारा दी गई सूचना के आधार पर किया गया।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार