मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में दरिया नाथ मंदिर में शंखाढाल कार्यक्रम में होंगे शामिल
नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोरक्ष पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा के राजा मंडी स्थित 500 साल पुराने दरिया नाथ मंदिर में आयोजित शंखाढाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मलीन महंत सिद्धनाथ जी की स्मृति में किया जा रहा है, जो वर्ष 2000 से 2013 तक दरिया नाथ पीठ के पीठाधीश्वर रहे थे.
क्या होता है शंखाढाल कार्यक्रम
नाथ संप्रदाय में जब किसी उपदेशी महंत या साधु का देहावसान होता है, तो उनकी स्मृति में शंखाढाल कार्यक्रम किया जाता है. इसे हिंदू समाज में होने वाली बरसी की तरह माना जाता है. इस अवसर पर देशभर से नाथ संप्रदाय के साधु-संत एकत्रित होते हैं, विशेष पूजा-अर्चना होती है और भंडारे का आयोजन किया जाता है.
शाही रथ पर होगा स्वागत
शंखाढाल कार्यक्रम के तहत मंगलवार से ही संतों का समागम शुरू हो गया था. इस दौरान देश के प्रसिद्ध महंत शाही बग्गी में सवार होकर दरियानाथ मंदिर पहुचेंगे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत भी भव्य तरीके से किया जाएगा. वे बुधवार दोपहर लागभग 12:00 बजे दरिया नाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां उनकी अगवानी शाही रथ पर सवार होकर की जाएगी. इस दौरान शंख, नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया जाएगा.
नाथ संप्रदाय की विधि से करेंगे पूजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर में पहुंचकर नाथ संप्रदाय की रीति-नीति के अनुसार पूजा-पाठ करेंगे. इसके बाद वे जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम “सुशासन मेरा संकल्प” में भी शामिल होंगे, जहां वे अपनी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रदेश की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे.
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट