IPL 2025: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की गलती से टीम को हुआ 41 रन का नुकसान
GT vs PBKS: IPL जैसे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गलती आपको कितनी महंगी पड़ सकती है. इसका सबूत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिला. गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में एक ऐसी गलती की जिसकी वजह से उनकी टीम पर 41 रनों की पेनल्टी लग गई. दरअसल गुजरात टाइटंस के दो खिलाड़ी राशिद खान और अरशद खान ने मिलकर एक ऐसा कैच टपका दिया जो गुजरात के लिए आफत का सबब बना. ये कैच किसी और का नहीं बल्कि पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य का छूटा था. जिन्होंने जीवनदान मिलने के बाद गुजरात के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई कर दी.
सिर्फ 6 रन पर छूटा प्रियांश आर्य का कैच
प्रियांश आर्य जब 6 रन पर खेल रहे थे तो उन्होंने कागिसो रबाडा की गेंद पर कैच उठाया था. लेकिन अरशद खान और राशिद खान दोनों इस कैच को लपक नहीं पाए. इसके बाद प्रियांश आर्य ने 41 रन और बना दिए. प्रियांश ने 23 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 2 छक्के और 7 चौके निकले. गुजरात के खिलाड़ी कैच लपक लेते तो उनकी टीम को ये अतिरिक्त 41 रन नहीं झेलने पड़ते.
प्रियांश आर्य का डेब्यू
प्रियांश आर्य का ये डेब्यू मैच था और उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में जोरदार बल्लेबाजी की. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज विस्फोटक बैटिंग के लिए जाना जाता है और उन्होंने किया भी ऐसा ही. उन्होंने 204 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 47 रन बनाए.
अय्यर ने दिखाया दम
प्रियांश आर्य आउट हो गए लेकिन इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान ने अपना कमाल दिखाया. श्रेयस अय्यर ने पंजाब के लिए खेलते हुए पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक लगाया. उन्होंने महज 27 गेंदों में हाफसेंचुरी पूरी की. गुजरात के स्पिनर्स के खिलाफ अय्यर ने छक्कों की बारिश कर दी.
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल