उज्जैन सिंहस्थ 2028: 65 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य, पर्यटन स्थलों की बदलेगी सूरत
इंदौर: उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इंदौर से उज्जैन की बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण सिंहस्थ के दौरान लाखों पर्यटक यहां से गुजरेंगे। इससे इंदौर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी सौंदर्यीकरण होगा। पर्यटन विभाग को इंदौर और उज्जैन संभाग के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 266 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके टेंडर अभी प्रक्रिया में हैं। टेंडर के बाद 65 करोड़ रुपए की लागत से राजबाड़ा, सभी छत्रियों, लालबाग पैलेस और जाम गेट के सौंदर्यीकरण का काम करीब 15 मई से शुरू हो जाएगा।
इंदौर-उज्जैन संभाग के पर्यटन उपसंचालक प्रकाश परांजपे के अनुसार 266 करोड़ में से 250 करोड़ केंद्र सरकार और बाकी राज्य सरकार और विभागों ने स्वीकृत किए हैं। इनमें से कुछ टेंडर जारी हो चुके हैं, बाकी अभी टेंडर प्रक्रिया में हैं। सभी स्थलों का अधिकांश विकास कार्य पर्यटन विकास निगम करेगा। उज्जैन सिंहस्थ से पहले सभी काम पूरे करने का लक्ष्य है। लालबाग के अंदर का काम पिछले कुछ महीनों से दिल्ली की एक कंपनी और पुरातत्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद पर्यटन विकास निगम बाउंड्रीवाल, बाहरी उद्यान, सुरक्षा गार्ड, फव्वारों के साथ ओपन एयर थियेटर, देवी अहिल्या बाई सेंटर फॉर सेल्फ डिफेंस, महल के बाहर साइकिलिंग और वॉकिंग के लिए ट्रैक भी बनाएगा। इसके अलावा लाइट एंड साउंड शो भी होगा, जो शहर की इस ऐतिहासिक धरोहर की ओर पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इसके लिए 45 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी। शहर की कृष्णपुरा छत्री, छत्रीबाग, गोलिया सरकार की छत्री समेत अन्य छत्रियों के विकास कार्य पर भी 2.5 से 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां सीवेज, लाइट, रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि अंधेरे में भी पर्यटकों को छत्रियां आसानी से दिखाई दें। सफाई, पेड़ों की छंटाई आदि का काम किया जाएगा। इसी तरह जाम गेट के सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से गेट पर सुरक्षा गार्ड और तार फेंसिंग लगाकर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 50-60 लाख रुपए खर्च होंगे।
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल राजबाड़ा का कुछ महीने पहले ही सौंदर्यीकरण किया गया है, लेकिन स्मार्ट सिटी द्वारा अधूरे छोड़े गए काम पूरे किए जाएंगे। इसमें दरबार हॉल, बिजली, वाटर हार्वेस्टिंग, आउटलेट, शौचालय, पानी और मुख्य स्थानों पर एसी लगाने से जुड़े काम शामिल हैं। इस पर करीब 12 से 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार