ईद से पहले आखिरी जुमा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ्तार आयोजन किया
ईद से पहले आज आखिरी जुमा है. दुनिया भर के देशों और वहां के राष्ट्रध्यक्षों के इफ्तार में शामिल होने और रमजान के जश्न में शामिल होने की तस्वीरें आ रही हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में भी कल व्हाइट हाउस में इफ्तार का आयोजन किया गया. ये सबकुछ ऐसे समय में हुआ जब पश्चिम एशिया में तनाव खासकर इजराइल-हमास के बीच जारी जंग से फिलिस्तीनी आबादी को दुःख और तकलीफ का सामना करना पड़ा है. साथ ही, बड़ी संख्या में अरब के मुसलमान अमेरिका के इजराइल को समर्थन से नाराज हैं. ट्रंप ने इफ्तार के आयोजन के बाद मुसलमान समाज का शुक्रिया अदा किया. उनके बहुमूल्य समर्थन के लिए आभार भी जताया.
ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार मुस्लिम समुदाय से किए अपने वादों को पूरा कर रही है और मध्य पूर्व में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में लगी हुई है. ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में उनका समर्थन करने वाले हजारों मुस्लिम-अमेरिकियों का भी आभार जताया. व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के नेता, राजनयिक और सरकारी अधिकारी शामिल हुए. ट्रंप ने कहा कि, “नवंबर में मुस्लिम समुदाय हमारे साथ था – और जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, मैं आपके साथ रहूंगा. हर दिन, हम मुस्लिम समुदाय से किए गए अपने वादों को पूरा कर रहे हैं. मेरा प्रशासन ऐतिहासिक अब्राहम समझौते पर आधारित मध्य पूर्व में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए कोशिश कर रहा है.”
इजराइल-हमास जंग और चिंताएं
अब्राहम समझौते के जरिये संबंधों को सामान्य बनाने के लिए इजराइल और कई अरब देशों के बीच समझौते हुए थे. लिहाजा, ट्रंप का इफ्तार वाला रात्रिभोज ऐसे समय में आयोजित हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के बीच जंग समाप्त नहीं हुआ है. अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम को गाजा में रोक दिया गया है, क्योंकि इजरायल हमास को 7 अक्टूबर, 2023 को अपनी दक्षिणी सीमा पर हुए हमले के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने के लिए दबाव डाल रहा है. 2018 में राष्ट्रपति ट्रम्प ने रमजान को मनाने के लिए अपना पहला इफ्तार आयोजित किया था. अब ट्रंप के इस इफ्तार की भी बड़ी चर्चा है.
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार