राज्यपाल रामेन डेका ने किया वृक्षारोपण, पर्यटन पर आधारित डायरी और ब्रोशर का भी विमोचन किया
रायपुर: धरती की खूबसूरती हरियाली है, इसलिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल रामेन डेका ने कल कोरिया जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को यह संदेश दिया। कोरिया में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों की बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पेड़ लगाने की अपील की। राज्यपाल डेका ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' योजना के तहत सभी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, छात्रावास, कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने वन विभाग को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि न केवल पेड़ लगाए जाएं, बल्कि उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।
वन संरक्षण पर विशेष जोर
राज्यपाल ने वन विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वनों की कटाई रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सुझाव दिया कि जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों और शहरी नागरिकों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ रखते हैं। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली बचानी होगी। इस पहल से कोरिया जिले में हरित क्रांति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है और प्रशासन के सहयोग से जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार