वेबकैम वीडियो शूट कर रहे थे दंपती, ED की छापेमारी में अश्लील कंटेंट वेबसाइट से जुड़ा बड़ा खुलासा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा में रहने वाले एक दंपती के परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी की, जिन पर अपने आवास पर वेबकैम के जरिए मॉडलों के एडल्ट वीडियो शूट करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय अश्लील कंटेंट साइटों के लिए जानी जाने वाली साइप्रस की एक कंपनी को बेचने का आरोप है.
जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ जांच के सिलसिले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई छापेमारी के दौरान आठ लाख रुपए नकद जब्त किए.
मॉडलों के बयान भी दर्ज
ईडी ने इन वीडियो में दिखे कुछ मॉडलों के बयान भी दर्ज किए. ये वीडियो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई छापेमारी के दौरान पाए गए थे. उन्होंने बताया कि जांच सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के खिलाफ की जा रही है.
वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो चलाते थे दंपती
सूत्रों ने बताया कि कंपनी के मालिक नोएडा में रहने वाले पति-पत्नी हैं, जो कथित तौर पर साइप्रस में स्थित एक कंपनी टेक्नियस लिमिटेड के लिए अपने घर से एक वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो चलाते थे. उन्होंने बताया कि टेक्नियस लिमिटेड एक्सहैम्सटर और स्ट्रिपचैट जैसी एडल्ट वेबसाइटों का संचालन करती है.
विदेशी कंपनियों से पैसा मंगवाया
दंपती ने बैंक में विदेशी कंपनियों से पैसा मंगवाया, इसे विज्ञापन और मार्केट रिसर्च का भुगतान दिखाया. अब तक की जांच में 15.66 करोड़ रुपए की अवैध फॉरेन फंडिंग का खुलासा हुआ है. इस रकम का 75% हिस्सा दंपती खुद रखता था और 25% मॉडल्स को दिया जाता था. ईडी ने छापेमारी के दौरान स्टूडियो में काम कर रही मॉडल्स के बयान भी दर्ज किए है. बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच की जा रही है. इस मामले में ईडी जल्द ही और भी गिरफ्तारियां कर सकती है.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने