मां-बाप की मौत के बाद पाले गए बच्चे ने हथौड़े से दादी-बुआ की हत्या की, थाने में कबूला अपराध
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है. ऑटो के पैसे न देने पर पोते ने अपनी दादी और बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने हथौड़े से दे-दनादन वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बरेली में अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच गया. उसने दादी और बुआ की हत्या के बारे में बताया. रिश्तेदारों के कहने पर आरोपी ने मुरादाबाद आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना मुरादाबाद के रेलवे हरथला कॉलोनी की है. यहां रहने वाले 32 साल के साहिल शर्मा ने अपनी 90 वर्षीय दादी सरोज शर्मा और 60 साल की बुआ वंदना की हथौड़े से हत्या कर दी. साहिल के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, वह अपनी दादी और बुआ के साथ रह रहा था. पुलिस के मुताबिक, साहिल कोई काम नहीं करता था, वह ऑटो खरीदने के लिए अपनी दादी से पैसे मांग रहा था, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया था.
सोते से उठाया, फिर हथौड़े से ले ली जान
घटना के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह साहिल सोकर उठा. वह अपनी दादी के कमरे में गया. वहां दादी और बुआ सोईं हुई थीं. साहिल ने दादी को उठाकर उनसे ऑटो के लिए पैसे मांगे. दोनों ने पैसे देने से मना कर दिया. इसपर साहिल अपने साथ लेकर गया हथौड़े का वार अपनी बुआ के सिर पर किया. हमले में बुआ के मुंह से खून बहने लगा. साहिल इतने पर ही नहीं रुका, वह बुआ के बालों को पकड़कर उन्हें खींचता हुआ कमरे से बाहर ले गया. उसके बाद उसने उनपर एक-एक कर 6 बार हथौड़े मारे, जिससे उनकी मौत हो गई.
घटना को अंजाम देकर बरेली भागा
बेटी को बचाने पहुंची बुजुर्ग दादी को भी साहिल ने नहीं छोड़ा, उसने उन्हें भी इतने जोर से हथौड़ा मारा कि उनकी भी मौके पर मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर साहिल घर को बंदकर बरेली स्थित अपनी बहन-बहनोई के पास पहुंच गया. उसने इन्हें पूरी घटना के बारे में बताया, जिसे सुनकर वह हक्का-बक्का रह गए. उन्होंने साहिल को मुरादाबाद चलकर पुलिस को घटना के बारे में बताने को कहा.
पुलिस के पास जाकर किया सरेंडर
इसपर साहिल अपने बहन-बहनोई के साथ मुरादाबाद पहुंचा और सिविल लाइंस थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया.पुलिस साहिल को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने जब मकान का दरवाजा खोला तो दोनों की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी थीं. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए गए. पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतका दादी सरोज शर्मा के पति रेलवे में नौकरी करते थे. उनकी मौत के बाद उन्हें पेंशन मिलती थी, जिससे घर का खर्चा चलता था.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने