मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर उज्जैन विक्रम व्यापार मेले की अवधि बड़ी
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विक्रम व्यापार मेले की अवधि 9 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में परिवहन सचिव मनीष सिंह ने आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन ने मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परिवहन विभाग की अधिसूचना दिनांक 14 जनवरी 2025 के द्वारा वर्ष 2024-25 में उज्जैन विक्रम व्यापार मेले की मेला अवधि के दौरान समस्त ऐसे गैर परिवहन वाहनों (मोटरसाइकिल, मोटर कार, निजी उपयोग हेतु ओमनी बस) एवं हल्के परिवहन वाहनों के विक्रय पर आजीवन देय मोटरयान कर की दर में 50 प्रतिशत की छूट 30 मार्च 2025 की मेला अवधि तक प्रदान की है।
राज्य शासन ने अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना के माध्यम से दी गई छूट की समय-सीमा को अधिसूचना में निर्धारित शर्तों के अधीन वर्तमान में चल रहे विक्रम व्यापार मेले की मेला अवधि तक 9 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया है।
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस