कपिल शर्मा के नए अंदाज में नजर आया पोस्टर, दूल्हा बन 'किस किसको प्यार करूं 2' में छेड़ेंगे हंसी का जादू
अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा ‘किस किस को प्यार करूं’ के बाद अब ‘किस किसको प्यार करूं 2’ लेकर आ रहे हैं। ईद के मौके पर अभिनेता ने अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया, जिसमें ‘कॉमेडी किंग’ दूल्हे के लिबास में नजर आए।
इंस्टाग्राम पर ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक दोस्तों, केकेपीके2।”
वहीं, शेयर किए गए पोस्टर में कपिल दूल्हा के रूप में नजर आए। वह सिर पर सेहरा लगाए दिखे और उनके चेहरे पर हैरत के भाव हैं। शर्मा के साथ पोस्टर में घूंघट काढ़े दुल्हन भी है।
कपिल शर्मा और मनजोत सिंह स्टारर फिल्म के साथ कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया में वापस ले जाने के लिए तैयार हैं। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में तैयार ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है।
फिल्म की पहली किस्त ‘किस किस को प्यार करूं’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म में कपिल शर्मा के साथ अरबाज खान, मंजरी फडनवीस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे परिस्थितिवश तीन लड़कियों से शादी करनी पड़ती है। तीनों एक ही इमारत में रहती हैं। हालांकि, उन्हें पता नहीं होता कि उनके पति एक ही हैं। फिल्म में नया मोड़ तब आता है, जब उसकी तीनों पत्नियां उसकी चौथी शादी में शामिल होती हैं और भांडा फूट जाता है।
‘कॉमेडी किंग’ के नाम से मशहूर कपिल शर्मा कॉमेडी के साथ ही अभिनय जगत में भी अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। साल 2015 में शुरुआत के बाद वे ‘फिरंगी’ और ‘ज्विगाटो’ में भी नजर आए थे। कपिल बेहतरीन गायक भी हैं।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता