सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- "पार्ट टाइम राजनीति नहीं होती"
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी चलती ही रहती है. ये कभी बीजेपी की तरफ से शुरू होती है तो कभी अन्य विपक्षी दलों की तरफ से इसकी शुरुआत की जाती है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसके बाद विपक्ष जमकर तंज कस रहा है. इंटरव्यू के दौरान सीएम योगी से उनके भविष्य को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए फुल टाइम जॉब नहीं है और वह दिल से योगी हैं. सीएम योगी के इसी बयान पर अखिलेश यादव ने बिना नाम लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है.
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि उनको राजनीति करनी ही नहीं चाहिए जो इसे पार्ट टाइम समझते हैं. क्योंकि सच्ची राजनीति सेवा का क्षेत्र होती है जिसके लिए दिन के 24 घंटे और पूरा जीवन भी कम होता है.
क्या बोले थे सीएम योगी?
इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा था कि राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं है. फिलहाल, हम यहां काम कर रहे हैं. मगर असल में मैं एक योगी हूं. जब तक हम यहां हैं, हम काम कर रहे हैं. इसकी भी एक समय सीमा होगी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी प्राथमिक भूमिका उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करना है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें सौंपा है.
सड़क पर नमाज को लेकर क्या बोले थे सीएम योगी?
उन्होंने कहा कि सड़कें चलने के लिए होती हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग सड़क पर नमाज पढ़ने की बात करते हैं उन्हें हिन्दुओं से अनुशासन सीखना चाहिए. महाकुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्दालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज आए थे. सभी बहुत ही संयमित होकर सड़क पर चले. कहीं कोई झगड़ा, मारपीट, दुर्घटना या अव्यवस्था नहीं फैलने पाई. यही वजह है कि महाकुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम