रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कन्याओं का पूजन एवं सम्मान
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रीमती कौशल्या साय ने इस अवसर पर पारंपरिक श्रद्धा और स्नेह के साथ छोटी-छोटी कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन और सम्मान हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संजोने के साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे राष्ट्रीय अभियान को भी पुनर्जीवित करता है। इससे यह संदेश मिलता है कि बालिकाएं न केवल परिवार बल्कि राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं। उनका सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण राष्ट्र के विकास के संकल्प को पूरा करता है।
ट्विंकल ने शेयर किया अपना पर्सनल स्पेस, फैंस हुए खुश
शव भेजने पर विवाद, बरगी डैम हादसे में प्रशासन पर उठे सवाल
IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
रेलवे का मेंटेनेंस प्लान, कुछ दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी
गठबंधन की जरूरत नहीं? बयान से बढ़ी सियासी हलचल
सूर्यवंशी को घूरना पड़ा महंगा, लेकिन बच गए भारी जुर्माने से
Global Tension के बीच भारत की ग्रोथ बरकरार, RBI ने दी सावधानी की सलाह
Emergency Alert Message: आपके फोन पर आया सायरन? जानें वजह
Railway Job Alert: 15 मई तक करें आवेदन, टिकट बुकिंग एजेंट की भर्ती