पहल :ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले को दो घंटे के लिए ट्रैफिक मित्र बनाया जाएगा
जबलपुर
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अनूठा प्रयोग शुरू किया है। इसके तहत ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले को दो घंटे के लिए ट्रैफिक मित्र बनाया जाएगा। हरे रंग की जैकेट पहनाकर दो घंटे के लिए सडक़ पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए खड़ कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत तीन पत्नी चौक से की गई है। नई व्यवस्था के तहत पहले ही दिन नियम का उल्लंघन करने वाले तीन दोपहिया और चार ऑटो चालकों को ट्रैफिक मित्र बनाकर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ ड्यूटी लगाई गई।
पहले दिन आया सुधार
तीन पत्ती चौक और सडक़ पर ऑटो चालकों को इस कार्रवाई का पता चला तो उन्होंने गार्डन के पास लाइन से एक के पीछे एक ऑटो खड़े किए। उध्र, शास्त्री ब्रिज जाने वाले मार्ग पर तीन पत्ती बस स्टॉप के पास खाली जगह पर ऑटो खड़े किए गए।
इसलिए की कवायद
यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों से पुलिस जुर्माना वसूलती है तो वे लगाकर सिफारिश कराते हैं। कई बार पुलिस को उन्हें बिना जुर्माना के छोडऩा पड़ता है। कुछ लोगों के पास जुर्माना भरने के लिए रुपए नहीं होते। इसलिए यह कवायद शुरू की गई है।
ये करना होगा
रेड लाइट जप : सिग्नल पर खड़े होकर ड्यूटी
स्टॉप लाइन ब्रेक : स्टॉप लाइन पर ड्यूटी
नो पार्किंग में वाहन : नो पार्किंग में ड्यूटी
तीन पत्ती चौक पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को दो घंटे ड्यूटी करनी होगी। उसे ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ लोगों को भी जागरूक करना होगा। यह प्रयोग अन्य चौराहों पर भी किया जाएगा।
संतोष कुमार शुक्ला, डीएसपी, ट्रैफिक
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच