जज के घर पहुंच गई पुलिस, जब सामने आई लापरवाही तो मच गया हड़कंप
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी। उसने चोरी के मामले के आरोपी की जगह एक महिला जज का नाम लिख दिया और कार्रवाई के लिए उनके घर तक पहुंच गया।
कोर्ट में फाइल पेश हुई तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने आरोपी राजकुमार उर्फ पप्पू के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत पेशी का आदेश जारी किया था। यह प्रक्रिया तब अपनाई जाती है, जब आरोपी फरार हो। सब-इंस्पेक्टर बनवारीलाल को आदेश की पालना करनी थी। उसने गलती से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगमा खान का नाम ही आरोपी के तौर पर लिख दिया, जिन्होंने आदेश जारी किया था। बनवारीलाल आदेश को गैर-जमानती वारंट समझ बैठा और जज नगमा खान को तलाशने निकल पड़ा। कोर्ट में मामले की फाइल पेश हुई तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कोर्ट ने इसे गंभीर चूक बताते हुए आगरा रेंज के आइजी को संबंधित अफसर के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
अगली कार्रवाई करें…
सब-इंस्पेक्टर ने बाकायदा रिपोर्ट में लिखा, ‘आरोपी नगमा खान उनके घर पर नहीं मिलीं। कृपया अगली कार्रवाई करें।’ कोर्ट ने इस लापरवाही पर टिप्पणी की, ‘जिस अफसर को आदेश की तामील करनी थी, उसे न तो प्रक्रिया की समझ है, न ही यह पता है कि आदेश किसके खिलाफ है।
आदेश पढ़ने तक की जहमत नहीं उठाई
कोर्ट ने कहा, अगर ऐसे लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ये किसी के भी मौलिक अधिकारों को कुचल सकते हैं। बिना समझे-बूझे कोर्ट के आदेश को गैर-जमानती वारंट समझना और मजिस्ट्रेट का नाम उसमें डाल देना बताता है कि अफसर ने आदेश पढऩे तक की जहमत नहीं उठाई।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम