वक्फ संपत्ति पर नज़र डालने पर सांसद ने दी गंभीर चेतावनी, 'आंखें निकाल ली जाएंगी'
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद भी तनाव का माहौल बना हुआ है। ऊपर से राजनेता के विवादित बयान आग में घी का काम कर रहे हैं। टीएमसी सांसद बापी हलदर ने विवादित बयान देकर कहा कि अगर कोई भी वक्फ की संपत्ति पर नजर उठाकर भी देखता हैं तब उसकी आंखें निकल ली जाएगी, और हडड़ी तोड़ दी जाएगी। अब बीजेपी ने सांसद पर पलटवार कर गिरफ्तारी की मांग की है। सांसद हलदर ने कहा, जब तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, तब तक आपके पूर्वजनों की अमानत को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। यह किसी के बाप की संपत्ति नहीं है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सवाल किया है कि आखिर राज्य की पुलिस हलदर के खिलाफ क्या कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद से हिंदुओं को पलायन करना पड़ रहा है। यहां कट्टरपंथी चाहते हैं कि हिंदुओं का अस्तित्व मिट जाए। बता दें कि मुर्शिदाबाद के सूती, धुलियान, समसेरगंज और जंगीपुरा में हुई हिंसा में कम से कम 3 लोगों की जान चली गई थी। शुक्रवार के बाद से ताजा हिंसा की कोई खबर नहीं है। मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों, खासतौर पर सुती, शमशेरगंज, धुलियान और जंगीपुर में सोमवार को स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। हिंसा प्रभावित इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सड़कें सुनसान दिखीं और दुकानें बंद रहीं। प्रभावित इलाकों में इंटरनेट बंद है, जबकि सुरक्षाबल मुख्य सड़कों पर वाहनों की जांच कर रहे हैं।
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा
गंगा नदी पर आधुनिक 6 लेन ब्रिज, उद्घाटन की तैयारी तेज
सड़क दुर्घटना बनी जानलेवा, संतोष नायर की मौत से शोक की लहर
महंगे टिकट के साथ मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस, खाने से थीम तक सब यूनिक
नवकारसी विवाद पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर, इंदौर में बड़ा कानूनी एक्शन