रूस का सूमी पर घातक हमला, अमेरिका ने ज़ेलेंस्की पर डाली ज़िम्मेदारी
यूक्रेन के शहर सूमी में सोमवार को हुए रूसी हमले का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है. सूमी पर इस रूसी स्ट्राइक ने कम से कम 35 लोगों की जान ली है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को इस युद्ध का दोषी ठहराया है और कहा कि उन्हें ‘लाखों’ लोगों की मौत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जो बिडेन के साथ जिम्मेदारी साझा करनी होगी.
साथ ही उन्होंने रूस के साथ युद्ध की शुरुआत को जेलेंस्की की बेवकूफी बताया है और कहा है कि 20 गुना बड़े व्यक्ति से युद्ध नहीं करना चाहिए. जेलेंस्की के साथ-साथ ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी बरसे हैं.
पुतिन के साथ-साथ जेलेंस्की और बाइडेन भी जिम्मेदार
डोनाल्ड ट्रंप ने अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद युद्ध में मारे गए लाखों का जिम्मेदार पुतिन, जेलेंस्की और बाइडेन को बताया है. ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मान लीजिए पुतिन पहले नंबर पर हैं, लेकिन मान लीजिए बिडेन, जिन्हें पता ही नहीं था कि वे क्या कर रहे हैं, दूसरे नंबर पर हैं और ज़ेलेंस्की. तीन लोगों की वजह से लाखों लोग मारे गए.” उन्होंने आगे कहा, “और मैं बस इतना ही कर सकता हूं कि इसे रोकने की कोशिश करूं.”
20 गुना बड़े व्यक्ति से युद्ध नहीं करना चाहिए
ट्रंप ने युद्ध में जेलेंस्की की रणनीति की खूब आलोचना की है ट्रंप ने कहा, “जब आप युद्ध शुरू करते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आप युद्ध जीत सकते हैं. आप अपने से 20 गुना बड़े किसी व्यक्ति के खिलाफ युद्ध शुरू नहीं करते हैं और फिर उम्मीद करते हैं कि लोग आपको कुछ मिसाइलें दे देंगे.”
साथ ही युद्ध विराम पर जारी बातचीत पर ट्रंप ने कहा कि कीव के साथ समझौता संभव है, हालांकि दोनों पक्षों के बीच यूक्रेन के महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों पर अमेरिकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बातचीत जारी है.
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा
गंगा नदी पर आधुनिक 6 लेन ब्रिज, उद्घाटन की तैयारी तेज
सड़क दुर्घटना बनी जानलेवा, संतोष नायर की मौत से शोक की लहर
महंगे टिकट के साथ मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस, खाने से थीम तक सब यूनिक
नवकारसी विवाद पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर, इंदौर में बड़ा कानूनी एक्शन