राज्य स्तरीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा निर्माण के लिये प्रारंभ हुई कार्यशाला
भोपाल : राज्य स्तरीय पाठ्यचर्या की रूप रेखा निर्माण के लिये 3 दिवसीय कार्य शाला का शुभारंभ मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक स्थायी समिति के अध्यक्ष अलकेश चतुर्वेदी ने मंगलवार को भोपाल के लेक-व्यू अशोका में दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।
कार्यशाला में बच्चों का सर्वांगीण विकास, कौशल विकास और आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा जैसे उद्देश्य बिंदुओं पर विचार मंथन के बाद प्राप्त सुझावों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या समिति को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद राज्य की पाठ्यचर्या का निर्माण भी किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये टास्क फोर्स का गठन किया है।
कार्य शाला में 11 कार्य समूहों का गठन किया गया है। इसमें राष्ट्रीय पाठ्यचर्या निर्माण समिति के प्रतिनिधि, प्रदेश पाठ्य पुस्तक स्थायी समिति के सदस्यगण, राज्य शिक्षा केंद्र विषय समन्वयक एवं अन्य सहयोगी संस्थाएं के विषय विशेषज्ञ सहभागिता कर रहे हैं। कार्य शाला में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और शिक्षा शास्त्र जैसे विषयों के संबंध में विशेषज्ञों के सुझाव प्राप्त किये जायेंगे।
विभागों का बंटवारा बदला, RBI ने प्रशासनिक ढांचा किया मजबूत
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
‘सनातन विरोधियों पर वार’—राजा भैया का तीखा बयान
टिकट को लेकर खींचतान, शुभेंदु की इच्छा पर शाह का ब्रेक
निवेशकों में सतर्कता बढ़ी, कीमती धातुओं में स्थिरता बनी रही
4 तस्कर गिरफ्तार, 7 Turtle को बचाया गया
रोजाना अखरोट खाने से बढ़ेगी खूबसूरती, जानें कैसे
पांचवें दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल नहीं रुकी
Pune रेप-मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उजागर की हैवानियत की हद
भारत की आर्थिक मजबूती पर मूडीज की बड़ी टिप्पणी