आशिमा मॉल से बावड़िया कलां के बीच रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जून से शुरू
भोपाल. एमपी के भोपाल शहर में आशिमा मॉल से बावड़िया कलां के बीच रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जून से शुरू होगा। मंगलवार को मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह सहित अन्य उपस्थित थे। इस ओवरब्रिज का लाभ रोज आवागमन करने वाले लाखों लोगों को मिलेगा। अधिकारियों ने मुताबिक निर्माण के लिए इसी हफ्ते टेंडर जारी हो जाएगा और जून महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
राज्यमंत्री ने बावड़िया ब्रिज पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के निर्देश भी दिए हैं, इससे लंबे जाम से रहवासियों को राहत मिलेगी। बैठक में अंजू अरुण कुमार, मीनाक्षी बघेल, रवि शंकर राय, उदित गर्ग, केएल खरे व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये निर्देश भी दिए
-भेल क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए भेल के अधिकारियों के साथ बैठकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस काम को करेंगे।
-एमजीएम स्कूल अवधपुरी में बनने वाली सड़क के कार्य में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई।
-पिपलानी से खजूरीकलां तक 4 किमी नाली के निर्माण को बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश।
-आनंद नगर से ट्रांसपोर्ट नगर तक बन रही लगभग 5 किलोमीटर की सड़क के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने के भी निर्देश।
-भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को ट्रैफिक सिग्नल के समय को रिव्यू करने को कहा।
-ऐसे चौराहे चिन्हित किए जाएं, जहां सिग्नल की टाइमिंग सही नहीं है। इसमें पुलिस की सहायता ली जा सकती है।
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन