प्रिंस और आमकुमारी की अनोखी लव स्टोरी 'द रॉयल्स' जल्द होगी रिलीज
भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर पहली बार किसी वेब सीरीज में रोमांस करते नजर आएंगे। यह पहली बार है जब दोनों की जोड़ी एक साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ नजर आएगी। वेब सीरीज 'द रॉयल्स' की आज ओटीटी रिलीज की घोषणा हो गई है, जिससे वेब सीरीज को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।
यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है, जो खस्ताहाल मोरपुर पैलेस पर आधारित है, जहां आर्थिक रूप से संघर्षरत शाही परिवार का सामना एक दृढ़ निश्चयी सीईओ, सोफिया शेखर से होता है।
नेटफ्लिक्स ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नए पोस्टर के साथ 'द रॉयल्स' की ओटीटी रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है, जिससे प्रशंसक बेहद खुश हैं। नेटफ्लिक्स ने ईशान और भूमि की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूजे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस शानदार तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जिद्दी राजकुमार की मुलाकात गर्लबॉस आमकुमारी से होती है। रॉयल मेस, या शाही प्रेम कहानी? 9 मई को नेटफ्लिक्स पर आने वाली नई सीरीज द रॉयल्स देखें, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'
द रॉयल्स एक शाही रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें एक ट्विस्ट है। यह शाही परिवार खिताबों से भरा हुआ है लेकिन खजाने से कंगाल है। जब कॉरपोरेट जगत की एक तेज-तर्रार सीईओ सोफिया शेखर उनके जीवन में एंट्री करती है, तो महल की किस्मत को ठीक करना उसका मिशन बन जाता है। लेकिन मोरपुर के लाड़ले राजकुमार अविराज सिंह एक कहानी में एक नया मोड़ लेकर आते हैं।
'द रॉयल्स' की नेटफ्लिक्स पर 9 मई से स्ट्रीमिंग शुरू होगी। इसमें ईशान और भूमि के अलावा जीनत अमान, साक्षी तंवर,नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे,विहान सामत, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी जैसे कलाकार नजर आएंगे। वेब सीरीज का निर्देशन प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना ने किया है। इसका लेखन नेहा वीना और निर्माण प्रीतीश नंदी ने किया है।
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट