पसीना बहाते हुए आलिया की आंखें हुईं नम, वीडियो ने छू लिया फैंस का दिल
अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए अपनी फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब आलिया ने जिम में पसीना बहाते हुए अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि वो आखिर क्यों जिम में अचानक भावुक हो गईं।
जिम में जबरदस्त कसरत कर रहीं आलिया
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में आलिया जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते दिख रही हैं। जिसमें वो एक रॉड का उपयोग करके अपने हाथ और सीने की कसरत करते हुए ऊर्जा से भरपूर दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, “मुझे यकीन नहीं था कि मैं कर पाऊंगी या नहीं। लेकिन फिर मैंने किया। और अब मैं इसे लेकर संदिग्ध रूप से भावुक हूं।”
आखिरी बार ‘जिगरा’ में नजर आई थीं आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं। इसके अलावा आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ और यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी। दोनों फिल्मों की शूटिंग चल रही है। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल