गृह कलेश और आर्थिक संकट से जूझ रहा है परिवार? वैशाख में जरूर करें ये व्रत! मिलेगा 1000 गुना लाभ
सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है. हर महीने में 2 एकादशी के व्रत रखे जाते हैं. वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी व्रत का खासा महत्व शास्त्रों में बताया गया है. इसे वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए रखा जाता है.
कि वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने से मनुष्य को 10 हजार साल तप के बराबर फल मिलता है. इसलिए इस व्रत को सनातन धर्मावलंबी पूरे श्रद्धा भाव से रखते हैं. राजा मानधाता ने भी इस व्रत को रखा था जिसके प्रभाव से उन्हें बैकुण्ठ प्राप्त हुआ था.
ये लोग जरूर करें व्रत
वरुथिनी एकादशी के व्रत से दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है. इसी वजह से जो लोग आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें यह व्रत जरूर रखना चाहिए. इससे न सिर्फ सौभाग्य की प्राप्ति होती है बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास भी होता है.
कब है वरुथिनी एकादशी?
हिन्दू वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल को शाम 4 बजकर 54 मिनट से हो रही है, जो अगले दिन यानी 24 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, वरुथिनी एकादशी का व्रत 24 अप्रैल के दिन ही रखा जाएगा.
ऐसे लें संकल्प
इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए. फिर पूरे दिन व्रत रखकर अगले दिन व्रत का पारण करना चाहिए. इस दौरान सिर्फ फलाहार का ही सेवन करना चाहिए.
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट