मोदी 3.0 सरकार का तीसरा कार्यकाल पूरा होने पर बीजेपी ने पालफॉर्म X पर जारी किया वीडियो, अब UCC को लेकर चर्चा
नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने से पहले बीजेपी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में पार्टी ने वक्फ कानून के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने की तैयारी के संकेत दिए हैं. बीजेपी के एक्स हैंडल से शेयर किए गए वीडियो का शीर्षक है- मोदी 3.0 के तहत बड़े कदम, यात्रा अभी शुरू हुई है... .
बीजेपी ने गिनाई मोदी 3.0 की उपलब्धियां
वीडियो में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल पर विपक्ष की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा गया है कि विपक्ष ने तीसरे कार्यकाल को कमजोर बताया था और गठबंधन टूटने का अनुमान लगाया था, लेकिन सरकार ने मजबूत कदम उठाए हैं. इसमें सरकार के कई बड़े फैसलों का भी जिक्र है. वीडियो में यह भी संकेत दिया गया है कि सरकार अब समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में काम कर रही है.
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में क्या हुआ?
- नेशनल हेराल्ड केस - सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
- पीएनबी घोटाले में कार्रवाई - मेहुल चोकसी बेल्जियम से गिरफ्तार
- 26/11 मुंबई हमले का मामला - मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया।
- भूमि घोटाला - ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की
- वक्फ संशोधन विधेयक - संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पारित
- विधानसभा चुनाव - दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा में शानदार जीत
यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है?
समान नागरिक संहिता का मतलब है एक देश और एक कानून। जिस भी देश में समान नागरिक संहिता लागू होती है, उस देश में विवाह, तलाक, बच्चे को गोद लेने, संपत्ति के बंटवारे और अन्य सभी विषयों को लेकर जो भी कानून बनाए गए हैं, उनका सभी धर्मों के नागरिकों को समान रूप से पालन करना होता है।
सड़क हादसे में घायल MBBS छात्र ने 3 दिन बाद दम तोड़ा
कमजोर आंखों के लिए रामबाण उपाय, ये चूर्ण करेगा कमाल
ईरान वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, ‘Project Freedom’ ऑपरेशन पर लगाई रोक
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
ब्लेक लाइवली व जस्टिन बाल्डोनी केस में सेटलमेंट की खबर से हलचल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी