ट्रैफिक चालान पर नया नियम, गाजियाबाद में सिर्फ सब-इंस्पेक्टर को मिले अधिकार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल किसी भी गाड़ी का चालान नहीं काट सकेंगे. होमगार्डों को भी यह अधिकार नहीं होगा. यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनों का चालान ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर काटेंगे. यह आदेश पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस को दिए हैं. कांस्टेबल और होमगार्ड ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे.
गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए यह महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. अब से, केवल सब-इंस्पेक्टर ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काट सकेंगे. कांस्टेबल और होमगार्ड्स को यह अधिकार नहीं होगा. यह कदम यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है. कांस्टेबल और होमगार्ड अब ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सब-इंस्पेक्टरों की सहायता करेंगे.
नए पुलिस कमिश्नर ने की बैठक, दिए आदेश
गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक कर्मियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. इस बीच उन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली गाड़ियों के चालान काटने की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टरों को दी है. इससे पहले यह जिम्मेदारी पुलिस कांस्टेबलों को मिली हुई थी. पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि कांस्टेबलों को ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना होगा.
चरमरा जाती थी यातायत व्यवस्था
पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि ट्रैफिक कांस्टेबल चालान की कार्रवाई नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, होमगार्ड और पीआरडी के जवान ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों की निगरानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे. उनका मानना है कि ट्रैफिक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल द्वारा चालान काटने की व्यवस्ता के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा जाती थी. जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस हर महीने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर औसतन डेढ़ लाख चालान काटती है.
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक