बुमराह बन सकते हैं IPL के सबसे खतरनाक गेंदबाज, मलिंगा से बस एक कदम दूर
Jasprit Bumrah: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मैच में 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज के पास इतिहास रचने का मौका होगा। बुमराह अगर इस मैच में दो विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह
IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे। वहीं बुमराह ने अब तक 137 मैचों में 169 विकेट लिए हैं और उन्हें मलिंगा से आगे निकलने के लिए 2 विकेट और चाहिए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह का नाम है, जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए 136 मैचों में 127 विकेट लिए थे। चौथे नंबर पर मिचेल मैक्लाघन हैं, उन्होंने 56 मैचों में 71 विकेट लिए थे। पांचवें नंबर पर कायरन पोलार्ड का नाम है, जिन्होंने MI के लिए 179 मैचों में 69 विकेट लिए थे।
CSK के खिलाफ बुमराह ने की थी अच्छी गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वह इस सीजन के शुरुआती 4 मुकाबले चोट की वजह से नहीं खेले थे। उन्होंने RCB के खिलाफ मैच से वापसी की थी। IPL 2025 में बुमराह ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 4 विकेट हासिल कर पाए हैं। CSK के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में वह अच्छी लय में दिखे थे। वहां उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर एमएस धोनी और शिवम दुबे का विकेट लिया था। बुमराह SRH के खिलाफ मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन करके MI के लिए नंबर 1 गेंदबाज बनना चाहेंगे।
मुंबई इंडियंस लगा चुकी है जीत की हैट्रिक
मुंबई इंडियंस की बात करें तो शुरुआती मुकाबलों में हार मिलने के बाद टीम वापस जीत की पटरी पर लौट आई है। उन्होंने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। मुंबई की टीम इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से उन्होंने 4 में जीत दर्ज की और इतने ही मैचों में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है। MI 8 अंकों के साथ इस वक्त पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव