शादी के 23 दिन बाद विवाहिता मामा के साथ फरार, पति को दी खौफनाक धमकी
अमरोहा: अमरोहा में एक दुल्हन शादी के 23 दिन बाद दूल्हे को छोड़ कर अपने ही मामा के साथ भाग गई. फिर पति को धमकी भरा मैसेज भेजा. पति का आरोप है कि दुल्हनिया ने उसे धमकी दी है कि वो उसकी हत्या कर लाश टुकड़ों में काट देगी. फिर अटैची में भरकर ठिकाने लगा देगी. पति का आरोप है कि दुल्हन ससुराल से 25 हजार कैश और डेढ़ लाख रुपये के गहने लेकर फरार हुई है. उसने धमकी दी थी- मेरठ का ड्रम कांड याद है ना? मेरा पीछा किया या किसी से शिकायत की तो तुम्हारा मर्डर कर लाश के टुकड़े कर दूंगी. फिर अटैची में डाल दूंगी. किसी को पता भी नहीं लगेगा. हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है.
क्या है ये पूरा मामला?
ज्योतिबा फुले नगर के एक मुहल्ला निवासी युवती की शादी बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 मार्च को हुई थी. आठ अप्रैल को नवदंपति अपने स्वजन के साथ गजरौला में मां ललिता देवी पर लगने वाले मेले में दर्शन करने के लिए आए थे. इसी मेले से विवाहिता परिजनों को गच्चा देकर गायब हो गई. काफी तलाश किया मगर, कुछ पता नहीं लगा. बाद में पता चला कि विवाहिता के मायके में रहने वाला उसका रिश्ते का मामा भी गायब है. दोनों के फोन भी बंद हैं.
शादी के 23 दिन बाद भागी
पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी. पति का आरोप है कि अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. मंगलवार को पीड़ित मीडिया के सामने आया. उसने बताया कि उसकी पत्नी शादी के 23 दिन बाद ही मां ललिता देवी मंदिर से गायब हुई और वह अपने मामा के साथ चली गई है. आरोप लगाया है कि विवाहिता ने उसे मेरठ में ड्रम कांड का हवाला देते हुए उसी तरह टुकड़ों में काटकर अटैची में भरने की धमकी भी दी थी. वह 25 हजार की नकदी और डेढ़ लाख के जेवर भी अपने साथ ले गई है. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन विवाहिता और दूसरा व्यक्ति दोनों बालिग हैं. फिर भी मामले की जांच जारी है.
अलीगढ़ के सास-दामाद
इससे पहले अलीगढ़ में एक दूल्हा अपनी ही होने वाली सास के साथ भाग गया था. दोनों 10 दिन तक फरार रहे. फिर उन्होंने खुद ही सरेंडर कर दिया था. हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था.
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव