राजनाथ सिंह ने दिए संकेत – जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, आतंकियों के बुरे दिन शुरू
पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। हर भारतीय बदला चाहता है। इसे लेकर देशवासियों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टेरिस्ट अटैक को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बस आने वाले कुछ ही समय में आतंकियों को करारा जवाब दिया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक धर्म विशेष को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने कायराना हरकत की, जिसमें हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है। इस घोर अमानवीय कृत्य ने हम सभी को गहरे शोक और दर्द में डुबो दिया है। सबसे पहले मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस दुखद समय में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
Terrorism के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है : रक्षा मंत्री
उन्होंने कहा कि मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि terrorism के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। भारत का एक-एक नागरिक इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है। मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो जरूरी और उपयुक्त होगा। और हम सिर्फ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुंचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हम उन तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने परदे के पीछे बैठकर हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।
आतंकियों को करारा जवाब मिलेगा : रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता है। ऐसी हरकतों का जवाब इसके जिम्मेदार लोगों को आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से नजर आएगा।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट