हर थोड़ी देर में प्यास लगना सामान्य नहीं, हो सकती है ये हेल्थ प्रॉब्लम्स
गर्मी का मौसम है. इस मौसम में प्यास बहुत लगती है, लेकिन यदि पानी पीने के बाद भी आपसी प्यास नहीं मिटती और बार-बार प्यास लगती है तो यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. गर्मी में डिहाइड्रेशन होना आम बात है. लेकिन, बार-बार प्यास लगना और प्यास का न मिटना गंभीर बात है. प्यास नहीं मिटने पर आप बहुत ज्यादा पानी पी सकते हैं, जिससे भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.
गर्मी के मौसम में शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है. यदि आप शरीर की जरूरत को पूरा नहीं करते हैं तो डिहाइड्रेशन हो सकता है. जिसके कारण कई और गंभीर बीमारियां आपको घेर सकती है. यदि आप पर्याप्त पानी पी रहे हैं और इसके बाद भी आपको बार-बार प्यास लग रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए. बार-बार प्यास लगने के पीछे मधुमेह. एनीमिया और किडनी से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है.
डायबिटीज हो सकता है कारण
यदि आपको बार-बार प्यास लग रही है और पानी के अलावा अन्य पेय पदार्थ लेने से भी प्यास नहीं बुझ रही तो डायबिटीज का खतरा हो सकता है. डायबिटीज के मरीज की यदि शुगर बढ़ जाती है तब भी बार-बार प्यास लगती है. बार-बार प्यास लग रही है तो डायबिटीज की जांच जरूर करवाएं.
खून की कमी
यदि शरीर में खून की कमी होती है तब भी बार-बार प्यास लगती है. रक्त की कमी होने पर ऊतकों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और बार-बार प्यास लगती है. बार-बार पानी पीने से भी प्यास बुझने का आभास नहीं होता.
थायराइड की समस्या
थायराइड ग्लैंड के ज्यादा एक्टिव होने पर भी बार-बार प्यास लगती है. इससे भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है और बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है. इस स्थिति कोहाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है.
दवाओं का प्रभाव
कुछ दवाओं के प्रभाव के चलते भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है और बार-बार प्यास लगती है. यदि आपको बार-बार प्यास लग रही है और पानी पीने पर भी नहीं बुझ रही तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. डॉक्टर आपकी जांच करवाने के बाद इसका सही कारण पता लगाकर उपचार करेंगे.
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट