माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने छेड़ा बड़ा अभियान, सी–60 बल के 5000 से अधिक जवानों की करी तैनाती
जगदलपुर: बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा से लगे क्षेत्र में शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल की ओर से पिछले 50 घंटों से एक बड़ा अभियान छेड़ा गया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों के विरुद्ध यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ), कोबरा बटालियन समेत तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स और महाराष्ट्र की सी–60 बल के 5000 से अधिक जवानों ने माओवादियों पर संयुक्त रूप से चौतरफा आक्रमण किया है।
पिछले दिनों माओवादियों ने एक पत्र जारी कर ग्रामीणों से आह्वान किया था कि तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर बड़ी संख्या में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बिछा रखी है, इसलिए वे पहाड़ियों पर ना जाए। इस पत्र को आधार बनाकर पक्के इंटेलीजेंस रिपोर्ट पर यह अभियान लांच किया गया है।
गुरुवार सुबह चार बजे से मुठभेड़ हुई शुरू
फोर्स के जवानों ने पिछले दो दिनों में 100 से अधिक आईईडी इस क्षेत्र से बरामद किए हैं। सैटेलाइट, ड्रोन, हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग कर माओवादियों को पूरी तरह से घेरने का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पैदल चलने के बाद गुरुवार की सुबह चार बजे से माओवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई है। इस अभियान में फोर्स को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है। यद्यपि पुलिस अधिकारियों की ओर से अब तक इस अभियान के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि अभियान के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत