कप्तान संजू सैमसन बोले: वैभव की तैयारी शानदार, इंडिया जर्सी अब दूर नहीं
Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रणजी के रण में उतर चुके हैं. अंडर 19 क्रिकेट के मैदान में भी वो लोहा मनवा चुके हैं और अब IPL में भी उनका डेब्यू हो चुका है. मतलब अब कुछ अगर बचा है तो वो हैं टीम इंडिया की जर्सी पहनना. सीनियर खिलाड़ियों के कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ रन बनाना और भारत को जिताना.
वैभव सूर्यवंशी कब तक खेलेंगे इंडिया?
वैभव सूर्यवंशी के कोच ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी का आगमन टीम इंडिया में कब तक हो सकता है? उनके मुताबिक वो लम्हा अगले एक साल में आ सकता है. कोच का ये बयान पल भर के लिए चौंकाता जरूर है, लेकिन उसमें वो विश्वास दिखा जो एक गुरु को अपने चेले पर होता है. वैभव सूर्यवंशी पर कोच का विश्वास वैसा ही है. कोच ने कहा कि वैभव जिस मिजाज के साथ खेल रहा है. जिस तरह से उसने IPL में अपना धमाकेदार आगाज किया है. अगर ऐसे ही खेलता रहा तो अगले एक साल के अंदर वो टीम इंडिया की T20 टीम का हिस्सा हो सकता है.
कोच से इत्तेफाक रखते हैं संजू सैमसन
वैभव सूर्यवंशी के कोच की बातों से RR के कप्तान संजू सैमसन भी इत्तेफाक रखते दिखते हैं. उन्होंने कहा भी वैभव आत्मविश्वास से भरा है. वो एकेडमी के ग्राउंड के बाहर छक्के मार रहा है. वो तैयार लग रहा है. ऐसे ही खेलता रहा तो एक-दो साल में इंडिया खेल सकता है.
IPL में खेलने की बात हुई सच, अब टीम इंडिया की बारी!
वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच की बातें किस हद तक सच होती हैं, उस बारे में तो फिलहाल नहीं कहा जा सकता है. लेकिन, इसी IPL से पहले जब हमने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें राजस्थान में मौजूद बड़े-बड़े नामों के बीच मौका मिलेगा? क्या वो एक भी मैच खेल सकेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि बिल्कुल. उनके हिसाब से वैभव को 2-3 मैच RR वाले खिलाएंगे. और देखिए कि ऐसा ही हुआ भी है. वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मैचों का अपना खाता खोल लिया है. और, जिस तरह की 20 गेंदों में 34 रनों की उन्होंने उसमें पारी खेली है. उसे देखने के बाद हैरानी नहीं होगी अगर वो आगे भी कुछ मुकाबले खेलते दिखें.
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति