'रीपर ड्रोन' को बनाया निशाना, यमन के विद्रोहियों ने दिखाई ताकत
अमेरिका को यमन में ऐसा नुकसान हो रहा है, जो बिना एक भी सैनिक खोए भी भारी पड़ रहा है. यहां अमेरिकी हथियारों का ‘कत्ल’ हो रहा है और वो भी हूती विद्रोहियों के हाथों. सिर्फ तीन हफ्तों में हूतियों ने अमेरिका के सात हाई-टेक रीपर ड्रोन मार गिराए हैं.
जिनकी कीमत 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है. यानी इन तीन हफ्तों में अमेरिका क हाई-टेक हथियारों को बड़ी संख्या में नुकसान पहुंचा है.
तीन हफ्तों में सात ड्रोन तबाह
अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ये ड्रोन 31 मार्च से 22 अप्रैल के बीच तबाह किए गए. सिर्फ पिछले एक हफ्ते में ही तीन ड्रोन मार गिराए गए, जिससे यह साफ होता है कि हूती अब अमेरिका के हाई-एल्टीट्यूड ड्रोन को भी निशाना बनाने में सक्षम हो गए हैं. ये सभी ड्रोन निगरानी या हमले की मिशन पर थे और या तो जमीन से टकराए या पानी में गिर गए. एक ‘रीपर ड्रोन’ की कीमत करीब 30 मिलियन डॉलर बताई जाती है. अमेरिकी रक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि यह नुकसान हूती हमलों का ही नतीजा है, हालांकि इसकी जांच जारी है.
अमेरिका की रणनीति पर उठ रहे सवाल
हूती-नियंत्रित इलाकों में अमेरिकी हमलों के बाद आम नागरिकों की मौतों में भी तेज़ी आई है. एक स्वतंत्र निगरानी संस्था ‘एयरवॉर्स’ के मुताबिक, मार्च महीने में अमेरिका के हवाई हमलों में 27 से 55 नागरिक मारे गए, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है. इस बीच अमेरिका ने हूती ठिकानों पर 800 से ज्यादा हमले किए हैं, जिसमें हथियार डिपो, कमांड सेंटर्स और एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किए गए हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
राजनीतिक दबाव में अमेरिका
वाशिंगटन में अमेरिकी हमलों की नैतिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अमेरिकी सीनेटर क्रिस वान होलेन, एलिजाबेथ वॉरेन और टिम केन ने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को पत्र लिखकर बढ़ते नागरिक नुकसान पर चिंता जताई है. खासकर पोर्ट पर हुए हमले में 80 लोगों की मौत और 150 से अधिक के घायल होने की रिपोर्ट ने प्रशासन की जवाबदेही पर उंगली उठाई है.
हूती विद्रोहियों का कहना है कि जब तक गाजा में युद्ध बंद नहीं होता, वे अमेरिकी, ब्रिटिश और इजरायली जहाजों को निशाना बनाते रहेंगे. ऐसे में अमेरिका को सैन्य नुकसान के साथ-साथ राजनीतिक मोर्चे पर भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
वांगचुक की तबीयत और पुलिस विवाद पर मचा घमासान, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट