महिला वर्ल्ड कप पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की आपत्तिजनक प्रतिक्रिया, भारतीय टीम पर सवाल उठाए
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इस दर्दनाक घटना में पाकिस्तानी संगठन का नाम सामने आया, जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई है. इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिल रहा है. दोनों देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं ऐसी अटकलें हैं कि BCCI पत्र लिखकर ICC से गुजारिश कर सकती है कि वो भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में ना रखे. इस बीच पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी गुल फिरोजा ने भारत के खिलाफ जहर उगला है. उन्होंने इस साल भारत में होने वाले महिला वर्ल्ड कप को लेकर कहा है कि यहां खेलने में उनकी कोई भी दिलचस्पी नहीं है.
गुल फिरोजा का चौंकाने वाला बयान
गुल फिरोजा महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मुकाबलों के दौरान पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थीं. वो टीम के लिए ओपनर की भूमिका में खेल रही थीं. हाल ही में उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था. पहलगाम हमले के बाद फिरोजा ने कहा, "हम भारत में नहीं खेल रहे हैं. यह बात साफ है. ना ही हम भारत में खेलना चाहते हैं. लेकिन हम इतना तो जानते ही हैं कि हम एशियाई कंडिशन में खेलेंगे. इसलिए श्रीलंका या दुबई, जहां भी यह खेला जाएगा, उम्मीद है कि वहां की परिस्थितियां एशिया जैसी ही होंगी. हमारे क्वालीफायर के मैच घरेलू मैदान पर थे और उसी के अनुसार ट्रैक तैयार किए गए थे. जहां भी वर्ल्ड कप के मैच होंगे, वहां की परिस्थितियां घरेलू मैदान जैसी ही होंगी. इसलिए, हमारी तैयारी उसी के अनुसार होगी और हम उसके लिए तैयार हैं."
पाकिस्तान के साथ खेलने पर BCCI का रुख
BCCI ने यह साफ कर दिया है कि वो इस मामले में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेगी. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी. साथ ही कहा था कि वो पीड़ितों के साथ हैं और सरकार जो भी कहेगी, बोर्ड उसके मानेगा. फिलहाल सरकार की बात मानते हुए पाकिस्तान के साथ कोई सीरीज नहीं खेलता है. आगे भी ये नीति जारी रहेगी. लेकिन जब ICC इवेंट की बात आती है तो टूर्नामेंट में भागीदारी के कारण खेलना पड़ता है.
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स