'देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना अपमानजनक', मंगलुरु में हुई कथित घटना पर KA सीएम सिद्धारमैया ने कहा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति पाकिस्तान के पक्ष में बोलता है या पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता है तो यह पूरी तरह से गलत है और इसे देशद्रोह माना जाना चाहिए। उन्होंने यह बयान मंगलुरु में एक युवक की हत्या के संबंध में दिया, जिस पर कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने का आरोप था। जहां सिद्धारमैया ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
गृह मंत्री ने भी दी जानकारी
राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि युवक की 'भीड़ द्वारा हत्या' की गई है और गिरफ्तार लोगों का दावा है कि मृतक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। उन्होंने बताया कि अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। परमेश्वर ने कहा कि मृतक की पहचान केरल के वायनाड जिले के पुलपल्ली गांव निवासी अशरफ के रूप में हुई है। पुलिस उसके मूल और परिवार से भी संपर्क कर रही है।
सतर्कता से की जा रही जांच
गृह मंत्री ने यह भी कहा कि जांच बहुत गंभीरता से की जा रही है और अगर पुलिस की ओर से कोई चूक हुई है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। चूंकि मामला संवेदनशील है, इसलिए राज्य सरकार और पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। बता दें कि यह घटना 27 अप्रैल को मंगलुरु के बाहरी इलाके कुडुपु गांव में एक मंदिर के पास क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। जब अशरफ नाम के युवक ने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, जिसके बाद भीड़ ने उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने बताया कि अशरफ पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस