शिखर धवन का म्यूज़िक डेब्यू! जैकलीन संग 'बेसोस' में दिखेगा नया अंदाज़
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की नई म्यूजिक वीडियो ‘बेसोस’ का टीजर 6 मई 2025 को रिलीज हो गया। इसने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। इस टीजर में जैकलीन अपनी शानदार डांस मूव्स से स्क्रीन पर आग लगाती नजर आ रही हैं, जबकि शिखर धवन अपने स्टाइलिश लुक से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
इन दिन आएगा पूरा गाना
गाने को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और इंटरनेशनल आर्टिस्ट कार्ल वाइन ने अपनी आवाज दी है। फैंस इस अनोखी जोड़ी की केमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्र हैं। पूरा गाना 8 मई को सुबह 11 बजे प्ले डीएमएफ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।
दमदार है गाने की झलक
‘बेसोस’ का टीजर रंगीन और जोशीले वाइब्स से भरपूर है। टीजर में जैकलीन की एनर्जेटिक डांस मूव्स और शिखर का कूल अवतार फैंस का ध्यान खींच रहा है। इससे पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था, “पॉप का तड़का, जुनून का रंग। क्या आप तैयार हैं बेसोस के लिए? टीजर कल केवल प्ले डीएमएफ यूट्यूब चैनल पर। पूरा गाना 8 मई को सुबह 11 बजे।”
इन्होंने मिलकर तैयार किया 'बेसोस'
‘बेसोस’ गाने के बोल राणा सोटल, फ्रीबोट और कार्ल वाइन ने लिखे हैं। वहीं, संगीत रजत नागपाल, फ्रीबोट और कार्ल वाइन ने तैयार किया है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन पीयूष-शाजिया की जोड़ी ने किया है।
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात