प्यार हमने किया, सजा भी हमें ही मिली…’ – पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में प्यार मुकम्मल न हुआ तो दुल्हन शादी के दिन ही घर से भाग गई. फिर उसकी लाश जंगल में आम के पेड़ से लटकी मिली. साथ में उसके बॉयफ्रेंड की लाश भी पेड़ से लटकी हुई थी. मामला नाकाम मोहब्बत का था. इसका खुलासा दोनों लाशों के पास मिले सुसाइड नोट से हुआ. यह सुसाइड नोट दुल्हन ने लिखा था.
मामला मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर मजरा भारतीपुर गांव का है. यहां बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घाटी, जिसमें युवती शिल्पी यादव (25) और युवक भानु सिंह (ठाकुर) ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ से लटके मिले, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मृतक युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे.
जानकारी के मुताबिक, शिल्पी और भानु के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शिल्पी की शादी इसी 5 मई को तय थी और उसी दिन उसके घर बारात भी आ गई थी. लेकिन शादी के दिन ही वह अपने प्रेमी भानु के साथ घर से भाग गई. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो शिल्पी के पिता ने मसौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदार की एक अन्य लड़की के साथ दूल्हे की शादी करवा दी.
तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला
घटनास्थल से पुलिस को एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शिल्पी ने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. उसने लिखा है कि मैं भानु से सच्चा प्यार करती थी. जब उसके बिना जी नहीं सकती तो उसके बिना कैसे जिऊं. इसलिए हम दोनों ने साथ मरने का फैसला किया है. इसमें किसी भी परिवार की कोई गलती नहीं है. मेरा यह कदम माफ करने लायक नहीं है. भानु की गांव में बहुत इज्जत थी. लेकिन फिर भी उन्होंने किसी की परवाह नहीं की. मेरे साथ हमेशा रहे. अब मेरी ही खातिर सुसाइड भी कर रहे हैं.
जांच के लिए भेजा सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सुबह 7 बजे हुई, लेकिन 10 बजे तक लड़की के परिवार वाले मौके पर नहीं पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है और सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. प्रभारी निरीक्षक मसौली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है. सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में गहरा मातम पसरा है.
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण