CSK ने 4 मैचों की हार के बाद दर्ज की तीसरी जीत, KKR को किया प्लेऑफ से बाहर!
CSK vs KKR: IPL 2025 से सबसे पहले बाहर होने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म करते हुए टूर्नामेंट में अपनी सिर्फ तीसरी जीत दर्ज कर ली. ईडन गार्डन्स में खेले गए उतार-चढ़ाव भरे रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में 2 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही चेन्नई ने अपनी तरह डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता को भी प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर कर दिया. इस तरह लगातार 4 मैच में हार के बाद चेन्नई को आखिरकार जीत मिल ही गई. उसकी इस जीत के स्टार स्पिनर नूर अहमद और युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस रहे, जिन्होंने मुकाबला चेन्नई के पक्ष में मोड़ने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई.
KKR की बल्लेबाजी की शुरुआत रही धीमी
बुधवार 7 मई को खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की. दूसरे ओवर में ही पहला विकेट गंवाने के बाद सुनील नरेन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दमदार साझेदारी कर टीम को संभाला. अगर जल्द 103 रन तक टीम के 3 विकेट और गंवा दिए. ऐसे वक्त में आंद्रे रसेल ने आकर कुछ बड़े शॉट्स लगाए और टीम को 179 रन के मुकाबले लायक स्कोर तक पहुंचाया. मनीष पांडे ने 36 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन इसके लिए उन्होंने 28 गेंद खर्च कर दीं, जिसके कारण टीम और बड़ा स्कोर हासिल नहीं कर सकी. चेन्नई के लिए युवा स्पिनर नूर अहमद सबसे असरदार रहे, जिन्होंने 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.
पहले ही ओवर में CSK को झटका
चेन्नई ने भी पहले ओवर में ही फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे का विकेट गंवा दिया लेकिन रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर टीम में आए उर्विल पटेल ने अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का जमाकर तहलका मचा दिया. टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज उर्विल पटेल ने इसके बाद अगली कुछ गेंदों में ऐसा ही हमला जारी रखा और सिर्फ 11 गेंदों में 31 रन कूटकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. मगर यहां पर हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती का कहर देखने को मिला और सिर्फ 60 रन तक टीम के 5 विकेट गिर गए.
वैभव अरोड़ा के ओवर में ब्रेविस का कहर
यहां पर चेन्नई की एक और हार तय नजर आ रही थी लेकिन ऐसे वक्त में युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभालकर हमला बोल दिया. ब्रेविस के निशाने पर खास तौर पर वैभव अरोड़ा आए, जिनके एक ओवर की सभी 6 गेंदों में ब्रेविस चौके-छक्के जमाते हुए 30 रन बटोर लिए. इस तरह सिर्फ 22 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक भी पूरा कर लिया. उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे ने भी कुछ बड़े शॉट्स लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन चाहिए थे, लेकिन विकेट भी 2 ही थे. ऐसे में एमएस धोनी ने आंद्रे रसेल की पहली ही गेंद पर छक्का जमा दिया. फिर चौथी गेंद पर अंशुल कम्बोज ने चौका जमाकर टीम को यादगार जीत दिला दी.
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण