पहचान छिपाकर की शादी, फिर करवाया गर्भपात – महिला ने सुनाई आपबीती
साहब! मेरे साथ धोखा हुआ है. मेरे पति की पहले से ही एक बीवी है. पति ने पहचान छिपाकर मुझसे शादी की. बाद में मेरा गर्भपात भी करवा दिया… बस इतना कहकर महिला फफक-फफककर रोने लगी. मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है. यहां महिला ने अपने ही पति पर धोखा देने और गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है.
मामला जानकीपुरम इलाके का है. पीड़िता ने पुलिस को बताया- जावेद ने अजय बनकर मुझसे दोस्ती की. फिर आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली. लेकिन उसके बाद वो मेरे साथ शारीरिक शोषण करने लगा. मैं सब कुछ बस यही सोचकर सहती रही कि पति एक दिन सुधर जाएगा. फिर जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मेरा गर्भपात करवा दिया. उसके बाद मुझे इग्नोर करने लगा. जब मैंने पति को फोन किया तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. पता चला मेरे पति का नाम जावेद है और वह पहले से ही शादीशुदा है.
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा- बहराइच निवासी जावेद खान विकास नगर सेक्टर-1 में रहता था. पेशे से ड्राइवर जावेद से आते-जाते 2021 में मुलाकात हुई, जिसके बाद दोस्ती हो गई. तब जावेद ने अपना नाम अजय बताया था. उसने शादी की बात भी छुपाई. फिर 23 जुलाई 2022 को पुरनिया स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. शादी के कुछ महीने तक ठीक रहा. फिर जब मैं गर्भवती हुई तो वह मुझसे दूरी बनाने लगा. उसके बाद सितंबर 2024 में एक डॉक्टर के पास ले गया और खून की कमी का बहाना बनाकर गर्भपात करा दिया.
जावेद की पहली बीवी ने उठाया फोन
पीड़िता ने बताया कि कई दिनों से बात न होने पर मैं लगातार उसे फोन कर रही थी. एक दिन उसकी बीवी परवीन ने फोन उठाया. उसने कहा कि यह नंबर उसके पति जावेद खान का है. जानकारी होने पर मैंने जब जावेद से इसका विरोध किया तो उसने साथ रहने के लिए धर्म परिवर्तन और मांस खाने का दबाव बनाया.
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा