भारतीय सेना के सम्मान में बोले मुनव्वर फारुकी, लोगों से की एकजुट रहने की अपील
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के हर एक्शन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सेना ने ये पहले ही साफ कर दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। ऐसे में अब पूरा देश सेना के शौर्य को सलाम कर रहा है और अपने जवानों की विजय के लिए प्रार्थना भी कर रहा है। इस बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने लोगों से ऐसे वक्त में एकसाथ खड़े रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सेना के जवानों के लिए दुआ करने की भी गुजारिश की है।
आपस में लड़ना फिजूल है
कॉमेडियन और टीवी रियलटी शो स्टार मुनव्वर फारुकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने लोगों से तनाव के वक्त में एकजुट रहने की अपील की है। अपनी स्टोरी पर मुनव्वर ने लिखा, “हम महफूज हैं, क्योंकि हमारे लिए कोई खड़ा है सरहद पर। इस वक्त हम सबका साथ रहना और एक दूसरे का साथ देना जरूरी है। आपस में लड़ना या किसी को दोष देना फिजूल है। हर वो सिपाही के लिए दुआ करो। और वो मां के लिए जिसने इतना बड़ा दिल करके उन्हें सरहद पे भेजा है। भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान आबाद रहे।”
सेना के शौर्य को हर कोई कर रहा सलाम
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर और भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर करने के बाद पूरा देश भारतीय सेना और जवानों के शौर्य को सलाम कर रहा है। साथ ही जवानों की सलामती की दुआ भी कर रहा है। मुनव्वर फारुकी ने इससे पहले भी एक ट्वीट में भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की थी, जिसमें उन्होंने मानवता के दुश्मनों के लिए बहुत जरूरी प्रतिक्रिया के लिए उनकी प्रशंसा की थी। मुनव्वर के अलावा और सेलिब्रिटी भी भारत की सेनाओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक