भारत से बाहर जा रहे विदेशी खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा बयान, IPL खेलने के लिए रखी सख्त शर्त
IPL 2025: BCCI ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए IPL को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया. यानी एक हफ्ते के बाद नए शेड्यूल के साथ फिर से इसकी शुरुआत हो सकती है. इससे पहले धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. ये सब फैसले खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिए गए. वहीं, धर्मशाला से BCCI ने खिलाड़ियों को सुरक्षित निकालने के लिए वंदे भारत ट्रेन की भी मदद ली. इन सब के बीच विदेशी खिलाड़ी कथित तौर पर अपने-अपने घर वापस जा रहे हैं. ऐसे में BCCI की ओर से सभी टीमों से बड़ी बात ही है.
भारत छोड़कर जा रहे खिलाड़ियों से BCCI ने कही बड़ी बात
IPL सस्पेंड होने के बाद सभी खिलाड़ी घर लौट रहे हैं. उन्हें BCCI लॉजिस्टिक हेल्प दे रही है. विदेशी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी अपने देश वापस जा रहे हैं. ऐसे में अगर IPL एक हफ्ते बाद फिर से शुरू होता है तो ये विदेशी खिलाड़ी वापस आएंगे या नहीं, ये फिलहाल तय नहीं है. रिपोर्ट्स की माने तो धर्मशाला में कुछ विदेशी खिलाड़ी काफी घबरा गए थे. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि BCCI ने सभी 10 IPL फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर फिर से IPL शुरू होने के लिए तैयार रहने के लिए सूचित करें. कहीं ना कहीं BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों को साफ कर दिया है कि उन्हें एक सप्ताह के भीतर फिर से भारत आने के लिए तैयार रहना होगा.
हालांकि, BCCI की ओर से 7 दिन के बाद दोबारा हालात की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही IPL दोबारा शुरू हो सकता है. यानी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होता है तो BCCI एक हफ्ते के बाद अंदर बाकी बचे मुकाबलों के लिए नए शेड्यूल का ऐलान करेगी. इसके बाद फिर से टूर्नामेंट खेला जाएगा. लेकिन हालात में सुधार नहीं आता है को BCCI इस सीजन को अनिश्चितकाल के लिए भी सस्पेंड कर सकती है.
IPL 2025 में 16 मैच बाकी
IPL के मौजूदा सीजन में अभी तक 57 मैच खेले जा चुके हैं. वहीं, 58वें मैच को बीच में रोक दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुकाबले को पूरा करवाया जाएगा. इसके अलावा इस सीजन में 16 और मैच बाकी हैं, यानी टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाने हैं.
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना