शाजापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्राइवर समेत तीन की मौत
मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक प्राइवेट बस और डंपर के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद बस खाई में गिर गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग बुरी तरह से जख्मी है। यह घटना बीती रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मक्सी बायपास रोड पर यह हादसा हुआ है।
इंदौर से गुना जा रही थी बस
बस इंदौर से गुना की तरफ जा रही थी, तभी अचानक बस डंपर से टकरा गई। इस टक्कर से बस का संतुलन बिगड़ा और बस खाई में जा गिरी। मक्सी पुलिस स्टेशन इंचार्ज भीम सिंह पटेल के अनुसार, इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में मौजूद 18 लोग घायल हैं।
ड्राइवर समेत 3 की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में बस ड्राइवर गुलाब सेन, हेल्पर भंवर सिंह और अमन चौरसिया की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, बाकी जांच की जा रही है।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना