बॉलीवुड की वो सिंगल मदर्स जिन्होंने तलाक के बाद भी नहीं मानी हार
मुंबई। मां का प्यार दुनिया में सबसे खास होता है। वह अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है। मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, ताकि हम अपनी मां को शुक्रिया कह सकें। बॉलीवुड में कई ऐसी माएं हैं, जो अपने पति से अलग रहकर सालों से अपने बच्चों की परवरिश अकेले कर रहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ एक मां का फर्ज निभा रही हैं, बल्कि बाप की जिम्मेदारी भी बेहतरीन तरीके से उठा रही हैं।
करिश्मा कपूर: करिश्मा कपूर न सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक मजबूत और प्रेरणादायक सिंगल मदर भी हैं। उनकी शादी 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे और आखिरकार 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद उन्होंने अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाकर अपना पूरा ध्यान बच्चों पर लगाया। वह कई बार उनके स्कूल के कार्यक्रमों में भी नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर भी करिश्मा अपने बच्चों के साथ बिताए पलों को शेयर करती रहती हैं।
पूनम ढिल्लों: पूनम ढिल्लों ने बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि असल जिंदगी में भी एक मजबूत महिला होने का परिचय दिया। उन्होंने अशोक ठकारिया से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद यह रिश्ता टूट गया। तलाक के बाद पूनम ढिल्लों ने अपने दोनों बच्चों, बेटी पलोमा और बेटे अनमोल की परवरिश अकेले की। उन्होंने अपने बच्चों को एक अच्छा जीवन देने के लिए बहुत मेहनत की। आज उनके दोनों बच्चे इंडस्ट्री में शानदार काम कर रहे हैं।
पूजा बेदी: जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा बेदी ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, बेटी आलिया और बेटा उमर। लेकिन साल 2003 में उनका यह रिश्ता टूट गया और उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद पूजा ने अपने बच्चों की परवरिश अकेले की और एक ताकतवर सिंगल मदर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनकी बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना