वायरल वीडियो: जब कंगना ने कहा – "ले, बता दिया!" जानिए पूरा मामला
मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान तथा पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। इसके बाद से बौखलाया पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला कर रहा है। वहीं भारतीय सेना बड़ी बहादुरी से उनके मंसूबों को नाकाम कर रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दर्द है, जज्बात हैं और दुश्मनों को दिया जवाब है। दरअसल, पहलगाम हमले के दौरान आतंकवादियों ने एक महिला को यह कहते हुए जिंदा छोड़ दिया था, ‘जाओ और मोदी को बता देना’। कंगना ने इसका जोरदार जवाब वीडियो के जरिए जाहिर किया है।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो की शुरुआत में पहलगाम हमले में एक बदहवास पत्नी का दर्द सुनाई देता है। वो महिला कहती है, ”जिस बंदे ने मेरे पति को मारा था, वह वहीं जा रहा था… मैंने उसको बोला मुझे भी मारो… तो उसने हमें नहीं मारा, उसने बोला- ‘मोदी को बोलो’, ये कहकर चला गया वहां से।” इसके बाद वीडियो में लिखा आता है, ‘ले बता दिया’, इसके बाद वीडियो में मिसाइल दागने, धमाके जैसे विजुअल्स आते हैं। वीडियो में पीएम मोदी का आतंक के खिलाफ सख्त रवैया भी देखने को मिलता है। इसके अलावा, पीड़ित परिवार के परिजनों की खुशी भी दिखाई गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मोदी ने सुन लिया’। इसके आगे उन्होंने हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर का इस्तेमाल किया।
कंगना सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार पाकिस्तान पर हमलावर हैं। शुक्रवार को ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान से जुड़ी एक न्यूज शेयर कर पड़ोसी मुल्क को कॉकरोच और घिनौना बताया था। कंगना रनौत ने लिखा, ‘खूनी कॉकरोच… खौफनाक, आतंकवादियों से भरा घिनौना देश… दुनिया के नक्शे से ही मिटा देना चाहिए।’
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़