बड़ी खबर! यूपी सरकार ने दिया अडानी पावर को बड़ा ठेका, शेयर बना निवेशकों का पसंदीदा
अदाणी पावर के शेयरों में सोमवार सुबह जोरदार तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर 7% बढ़कर ₹549.65 तक पहुंच गए, जो दिन का हाई रहा। सुबह 10:12 बजे तक ये शेयर ₹545.45 पर ट्रेड कर रहे थे, जो 6.22% की बढ़त थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स भी 2.33% ऊपर 81,309.34 पर था। अदाणी पावर का कुल मार्केट कैप ₹2,09,933.19 करोड़ रुपये है। इसका 52-हफ्तों का हाई ₹896.75 और लो ₹430.85 रहा है। हालांकि, पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 14% की गिरावट देखी है, जबकि सेंसेक्स 9% ऊपर गया है।
यूपी से मिला 1500 मेगावाट का ऑर्डर
शेयरों में आई इस तेजी की वजह उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से मिला नया ऑर्डर है। कंपनी को 1,500 मेगावाट बिजली सप्लाई करने के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है। यह बिजली एक नई 1600 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना से दी जाएगी, जिसे यूपी में ही लगाया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया (competitive bidding) के जरिए मिला है। इस परियोजना को “डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट” यानी DBFOO मॉडल के तहत बनाया जाएगा। इस एग्रीमेंट की अवधि 25 साल होगी। अदाणी पावर यूपी को ₹5.383 प्रति यूनिट की दर से बिजली सप्लाई करेगा। अब कंपनी जल्द ही UPPCL के साथ पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर साइन करेगी।
अदाणी पावर के सीईओ एस.बी. ख्यालिया ने कहा, “हम यूपी को 1500 मेगावाट बिजली सप्लाई के लिए बोली जीतकर बेहद खुश हैं। राज्य की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने में हम गर्व से भागीदारी करेंगे। हमारी योजना है कि साल 2030 तक एक आधुनिक और कम प्रदूषण वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट शुरू कर दिया जाए।”
कंपनी के बारे में जानकारी
अदाणी पावर, अदाणी समूह की कंपनी है और भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर बनाने वाली कंपनी है। इसके पास 17,510 मेगावाट की थर्मल पावर क्षमता है, जो देशभर के 11 पावर प्लांट्स में फैली हुई है। ये प्लांट गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में हैं। इसके अलावा कंपनी का गुजरात में 40 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट भी है।
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?