राकेश पुजारी का निधन, दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में पड़ा दिल का दौरा
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया है। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राकेश पुजारी का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। बताया जाता है कि कॉमेडियन अपने दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। मौके पर राकेश पुजारी को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
फंक्शन में अचानक हुए बेहोश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद हादसा डुपी जिले के करकला में निट्टे के पास हुआ है। कॉमेडियन दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए गए थे। वहां रविवार देर रात अचानक बेहोश हो गए। मौके पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन कॉमेडियन को बचाया नहीं जा सका। उधर, करकला टाउन पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
इस शो से मिली थी पहचान
राकेश पुजारी को कन्नड़ रियलिटी शो ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु सीजन 3’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। साल 2020 में टेलीकास्ट हुए इस शो को जीतने के बाद राकेश को कर्नाटक के हर घर में पहचान मिल गई थी। खिलाड़ीलु सीजन 3 से पहले राकेश पुजारी साल 2018 में इसी शो के सीजन 2 के रनर-अप टीम का हिस्सा भी रह चुके थे।
शो की जज ने जताया दुख
राकेश पुजारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फंक्शन से एक तस्वीर भी शेयर की थी, जो काफी वायरल हो रही है। उनके अचानक निधन पर कॉमेडी खिलाड़ीलु की जज और एक्ट्रेस रक्षिता ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमेशा अनुकरणीय राकेश… मेरे फेवरेट राकेश.. सबसे प्यारे, दयालु और प्यार करने वाले इंसान… नम्मा राकेश… आपकी बहुत याद आएगी मांगे।’
राकेश पुजारी का फिल्मी करियर
बता दें कि राकेश पुजारी ने अपने करियर की शुरुआत चैतन्य कलाविदरु थिएटर ग्रुप के साथ प्रदर्शन कला में की थी। साल 2014 में उन्हें पहली बार तुलु रियलिटी शो ‘कदले बाजिल’ में देखा गया था। ये शो एक निजी चैनल पर टेलीकास्ट हुआ था। इसके अलावा वह ‘पेलवान’ और ‘इदु एनथा लोकवय्या’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। उनकी अन्य फिल्मों में ‘इलोक्केल’, ‘अम्मर पुलिस’, ‘पम्मना द ग्रेट’ और ‘उमिल’ का नाम भी शामिल है।
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई