आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अवैध मदिरा पर बड़ी कार्यवाही
रायपुर : कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में शराब के अवैध परिवहन, भंडारण एवं कारोबार पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर जांच-पड़ताल और औचक दबिश का अभियान लगातार जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने बीते तीन दिनों में शराब के अवैध कारोबार कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही के दौरान 40.68 बल्क लीटर देशी मदिरा, 8.1 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 06 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई 2025 को गश्त के दौरान महमरा एनीकट मार्ग पर आरोपी अमन कुंभकार से 5.58 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला तथा एक दुपहिया वाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह 11 मई को 5 मामले पकड़े गए। ग्राम जामगांव-अमलीडीह मार्ग पर आदतन अपराधी राजकुमार सोनकर से 6.12 बल्क लीटर देशी मदिरा तथा एक वाहन जब्त किया गया। ग्राम घिंकुड़िया में आरोपी सूरज बंजारे से 10.08 बल्क लीटर देशी मदिरा एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुरूद रोड, कोहका से आरोपी कृष्णा सिन्हा के कब्जे से 8.1 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुम्हारी कूकदा रोड पर आरोपी भरत जगत से 9 बल्क लीटर देशी मदिरा और वाहन जब्त किया गया। कुम्हारी में आरोपी पुरुषोत्तम सोनी से 4.5 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद कर धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
12 मई 2025 को ग्राम नवागांव, थाना बोरी में आरोपी सनतन देशलहरे से 5.40 बल्क लीटर देशी मदिरा तथा एक दुपहिया वाहन जब्त कर धारा 34(2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। उक्त सभी प्रकरणों में संबंधित आबकारी उप निरीक्षकों द्वारा विवेचना करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्रवाईयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया, आबकारी मुख्य आरक्षक प्रह्लाद सिंह राजपूत, संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक देव प्रसाद पटेल, संदीप तिर्की, खुलदीप, वाहन चालक दीपक राजू, दुर्गेश कुर्रे, धनराज खरे एवं नोहर साहू शामिल रहे।
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव