संभल की शाही जामा मस्जिद मामला: आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट में संभल की शाही जामा मस्जिद मामले की सुनवाई आज होगी. मस्जिद कमेटी ने निचली अदालत के सर्वे आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है. कमेटी आज अपना रिज्वाइंडर एफिडेविट दाखिल करेगी. हाईकोर्ट यह तय करेगा कि याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है.
हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई में राज्य सरकार और हिंदू पक्ष भी अपनी दलील कोर्ट में रखेगा. संभल जामा मस्जिद के सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ ASI ने पुनरीक्षण की अर्जी दायर की थी. आज इसी पर बहस होने वाली है.
हाईकोर्ट में सर्वेक्षण के आदेश के खिलाफ इंतजामिया कमेटी की अर्जी निचली अदालत ने सर्वेक्षण आदेश दिया था. इस फैसले के खिलाफ ही हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल गई है. उस समय कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए सर्वेक्षण पर रोक लगा दी थी.
मार्च में कोर्ट से मिली थी रंग-पुताई की अनुमति
मार्च में मुस्लिम पक्ष ने अपनी लिखित आपत्ति में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट से असहमति जताई थी. उस दौरान मस्जिद कमेटी ने कहा है कि मस्जिद में हर साल रमजान से पहले रंगाई पुताई कराई जाती है. मरम्मत के काम कराए जाते हैं. यही कारण है कि इस बार भी इसकी जरूरत है. इस पर हिंदू पक्ष ने विरोध जताया था और कहा था कि मस्जिद कमेटी ढांचे से छेड़छाड़ करने के लिए रंगाई पुताई चाह रही है. हाईकोर्ट ने 12 मार्च को जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई कराने की इजाजत दे दी है.
साइन बोर्ड बदलने की भी चर्चा
संभल शाही जामा मस्जिद में अप्रैल के महीने में साइन बोर्ड जिस पर मस्जिद का नाम लिखा होता है, उसको बदलने की चर्चा भी थी. सिर्फ चर्चा ही नहीं बल्कि एक नए बोर्ड की तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें नया नाम और नया रंग लगाकर बनाया गया था. हालांकि ये बोर्ड अभी भी पुलिस चौकी में रखा है अब तक लगाया नहीं गया है.
कानून-व्यवस्था पर फोकस: नोएडा में धारा 163, हर गतिविधि पर ड्रोन की नजर
ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम विजिट से गरमाई राजनीति, सुवेंदु बोले—गड़बड़ी नहीं होने देंगे
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल