‘तन्वी द ग्रेट’ की इंटरनेशनल उड़ान: फ्रांस में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए पहुंचे अनुपम खेर
मुंबई। फिल्म निर्देशक-अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ कांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है। फ्रांस पहुंचे अभिनेता ने प्रशंसकों को एक वीडियो के जरिए शहर की खूबसूरत झलक दिखाई। इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत नजारे के वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “ ‘तन्वी द ग्रेट’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए फ्रांस के खूबसूरत शहर नीस में लैंड किया। अब हम कांस के लिए रवाना होंगे। वीडियो में खुला आसमान, झील और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे दिख रहे हैं। अनुपम खेर ने वीडियो के साथ ‘तन्वी द ग्रेट’ के थीम म्यूजिक को भी एड किया। हाल ही में पोस्ट शेयर कर अनुपम खेर ने जानकारी दी थी कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का कांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने फिल्म के कांस प्रीमियर की घोषणा की थी। कांस के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग लंदन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस में भी की जाएगी।
फिल्म कांस में मार्चे डु फिल्म सेक्शन में प्रदर्शित की जाएगी, जहां कलाकार और क्रू विशेष स्क्रीनिंग के लिए मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार खेर इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से फिल्म का परिचय देंगे। फेस्टिवल में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी शामिल होंगे। हालांकि, उनकी लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। अनुपम खेर ने अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के जरिए 23 साल बाद निर्देशन की कमान को संभाला है। अभिनेता लगातार पोस्ट शेयर कर दर्शकों को अपडेट देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पोस्ट के साथ फिल्म के मुख्य किरदार तन्वी समेत अन्य कलाकारों से भी मुलाकात करवाते रहते हैं। खेर फिल्म के कलाकारों और उनके किरदार के नाम से भी धीरे-धीरे पर्दा उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नसीर, करण टैकर और पल्लवी जोशी भी फिल्म का हिस्सा हैं। अनुपम खेर के निर्देशन में तैयार फिल्म में ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरावनी ने संगीत दिया है। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है। ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
कानून-व्यवस्था पर फोकस: नोएडा में धारा 163, हर गतिविधि पर ड्रोन की नजर
ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम विजिट से गरमाई राजनीति, सुवेंदु बोले—गड़बड़ी नहीं होने देंगे
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल