DC vs PBKS: धर्मशाला से हटाकर जयपुर ले गया मुकाबला, BCCI ने बदला IPL 2025 का शेड्यूल
DC vs PBKS: BCCI ने IPL 2025 के बचे हुए मुकाबलों के लिए नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. 17 मई से एक बार फिर से लीग शुरू होने जा रही है. इससे पहले 8 मई को IPL 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच धर्मशाला में खेला जाना था. पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में ड्रोन अटैक किए थे, जिसके बाद मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. लेकिन दोनों टीमों के बीच अंक नहीं बांट गए थे. ऐसे में सभी की नजर BCCI पर थीं कि वह इस मुकाबले पर क्या फैसला लेगी. नए शेड्यूल के साथ इस मैच की तस्वीर भी साफ हो गई है.
DC vs PBKS के धर्मशाला मैच पर लिया ये फैसला
धर्मशाला में जब में मुकाबला रोका गया था जब पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे. ओपनर प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर नाबाद थे. वहीं, प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी खेली थी. यानी पंजाब किंग्स एक मजबूत स्थिति में थी. लेकिन BCCI ने इस मुकाबलों को शुरू से करवाने का फैसला लिया है. यानी प्रीति जिंटा की टीम पंजाब के लिए ये एक बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी टीम ने इस मैच में दमदार शुरुआत की थी. अब उन्होंने पहली गेंद से इस मैच को खेलना होगा. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच ये मैच अब नए वेन्यू पर खेला जाएगा. दरअसल, BCCI ने जो 6 वेन्यू चुने हैं उसमें धर्मशाला का नाम शामिल नहीं है. दोनों टीमों के बीच ये मैच 24 मई को होगा. ये टक्कर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में देखने को मिलेगी. पंजाब किंग्स फिलहाल 11 मैचों में 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. उसका एक मैच बारिश में भी धुला था. दूसरी ओर दिल्ली की टीम 11 मैचों में 6 जीत के साथ 5वें स्थान पर है. उसका भी एक मैच बारिश में धुला था.
पंजाब किंग्स की खराब किस्मत
पंजाब किंग्स को इस सीजन में दूसरी बार ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है. इससे पहले कोलकाता की टीम के खिलाफ भी बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी. लेकिन वो मुकाबला भी पूरा नहीं हो सका था. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे. इसके जवाब में KKR की टीम ने 1 ओवर में 7 रन ही बनाए थे, तभी बारिश का खलल देखने को मिला और फिर मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका. तब भी उन्हें KKR के साथ अंक बांटने पड़े थे.
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव