दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतना होगा हर मैच
Delhi Capital: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए IPL 2025 का सीजन 9 मई को अचानक बीच में सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद अब सीजफायर होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के बाकी बचे मुकाबलों की शुरुआत 17 मई से होगी. वहीं अभी प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी इसको लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं है. प्लेऑफ के लिए जहां कुछ टीमों की जगह पक्की मानी जा रही है तो वहीं कुछ मजबूती के साथ अपना दावा पेश कर रही हैं. इसी में एक टीम दिल्ली कैपिटल्स की है जिसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने लीग स्टेज के बाकी बचे तीन मुकाबलों में जीत हासिल करना जरूरी होगा.
DC आखिरी तीन मुकाबलों में करेगी इन टीमों का सामना
IPL 2025 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 11 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें से उन्हें अभी लीग स्टेज में तीन और मैच खेलने बाकी है. इन तीन मैचों में उसकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम से होगी. जिसमें दिल्ली को गुजरात के खिलाफ 18 मई को मैच खेलना है, जिसके बाद 21 मई को दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ मुकाबला खेलेगी जबकि 24 मई को उसका सामना पंजाब किंग्स की टीम से होगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 11 मैचों में 6 जीत, 4 हार और एक मुकाबला रद्द होने के बाद 13 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है.
पिछले कुछ मैचों में दिल्ली की टीम उतरी पटरी से
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने IPL 2025 सीजन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की थी, जिसमें एक समय वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजीशन पर कायम थे, लेकिन पिछले कुछ मुकाबले उनके लिए बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहे. जिसमें एक मैच जहां रद्द हो गया तो वहीं 2 मैचों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब फिर से टीम के लिए पटरी पर आना काफी अहम हो गया है.
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
एनजीटी आदेश के बावजूद बरगी में जारी था जलविहार, सामने आई लापरवाही
पंजाब विधानसभा में हलचल तेज, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, फिर स्थगन
बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक