मायावती की भाजपा से सवाल: कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री पर कब होगी कार्रवाई?
लखनऊ। पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई करने वाली भारतीय सेना की मुस्लिम महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी चर्चा में है। वहीं कर्नल सोफिया को लेकर मोहन सरकार में मंत्री विजय शाह की कथित अभद्र टिप्पणी पर सियासत चरम पर है। इस मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने भाजपा को कठघरे में खड़ा कर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मायावती ने कहा कि देश को मंत्री शाह के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई का इंतजार है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भले ही एफआईआर दर्ज हुई हो, लेकिन भाजपा नेतृत्व अभी तक इस मामले में खामोश है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते साम्प्रदायिक और जातिवादी द्वेष, नफरत और हिंसा को रोकने के लिए राज्य सरकारों को बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई करना चाहिए। अगर सरकारें अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं निभाएंगी, तब व्यवस्था बिगड़ेगी।
मायावती ने कहा कि इसतरह के संवेदनशील मामलों में सरकारों को अदालत के निर्देश का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया जैसी वीर महिला अधिकारी के सम्मान की रक्षा हर भारतीय का कर्तव्य है, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति को हो। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें, बीजेपी मंत्री शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है। सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों ले लिया है।
मायावती ने पोस्ट कर लिखा कि आपरेशन सिंदूर की नायिका मुस्लिम महिला कर्नल को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद दर्ज एफआईआर उचित, किन्तु भाजपा की ओर से एक्शन की देश को प्रतीक्षा।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला